फाजिल्का में जलालाबाद के आर्यवाला रोड पर लघुशंका करने से रोकने पर विवाद का मामला सामने आया है। जिसको लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए l हालांकि दोनों पक्षों के दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया और सूचना पुलिस को दी गई है। घायल युवक बलजीत सिंह ने बताया कि उसके घर के पास प्रॉपर्टी पड़ी है। जहां पर उसके चाचा के लड़के लघुशंका के लिए आते हैं। जिसको लेकर उसके द्वारा कई बार उन्हें रोका गया। लेकिन उन्होंने सुनाई नहीं की। उसने कहा कि अब उस जगह से बदबू आ रही थी। तो उसके द्वारा उस जगह पर मिट्टी डाल दी गई। लघुशंका करने से रोकने पर विवाद लेकिन उक्त लोगों ने मिट्टी को हटा दिया और फिर से वहां पर लघुशंका करने चले गए। जब उन्हें रोका गया तो उनके साथ विवाद किया गया और मारपीट की गई। जबकि उधर दूसरे पक्ष के सतनाम सिंह का कहना है कि वह अकेले नहीं अन्य लोग भी वही लघुशंका के लिए जाते हैं। कोर्ट में चल रहे केस पर विवाद उनका कहना है कि उक्त व्यक्ति के साथ उनका किसी मामले को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। जिसको लेकर विवाद किया जा रहा है। फिलहाल डॉक्टरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है। और पुलिस द्वारा मामले में एमएलआर मोसूल होने के बाद जांच पड़ताल कर बनती कार्रवाई की जाएगी।