फाजिल्का में गेहूं को पानी लगाकर वापिस लौट रहे बाइक सवार को मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राले ने टक्कर मार दी l हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवक की मौत हो गई l जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और सूचना पुलिस को दी गई है l गांव निवासी गुरबख्श सिंह ने बताया कि वह गांव मीनिया वाला के रहने वाले है l हादसा गांव खुड़नज के पास हुआ l जिसमें खेत को पानी लगाकर वापिस लौट रहे बाइक सवार युवक बलविंदर सिंह को मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राले ने टक्कर मार दी l जिससे उसकी गर्दन का मनका टूट गया और मौके पर उसकी मौत हो गई l उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है l जिसकी पत्नी की भी पहले मौत हो चुकी है l अब पीछे वह एक बच्चा छोड़ गया है l


