फाजिल्का में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से युवक की मौत:आटा लेकर बाइक पर लौट रहे थे दो भाई, एक घायल, बठिंडा एम्स रेफर

फाजिल्का के गांव ओझावाली के नजदीक बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर हो गई l बाइक सवार दो सगे भाइयों में से एक की मौत हो गई है l जबकि दूसरा गंभीर घायल हुआ है, जिसका बठिंडा एम्स में इलाज चल रहा है। जानकारी देते हुए गांव जोड़की अंधेवाली के रहने वाले रोशन सिंह ने बताया कि उसके गांव के रहने वाले दो सगे भाई नड्डा सिंह और काला सिंह बाइक पर सवार होकर गांव ओझावाली में गेहूं पीसने वाली चक्की से आटा लेने गए थे l वापिस आते वक्त रास्ते में सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई l बाइक के पीछे बैठे युवक की मौत हादसा इतना भयानक था कि इस दौरान बाइक के पीछे बैठे नड्डा सिंह की मौके पर मौत हो गई l जबकि काला सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया l जिसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल लाया गया l जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों द्वारा उसे प्राथमिक इलाज देते हुए बठिंडा एम्स रेफर कर दिया गया l डाक्टरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *