फाजिल्का में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत:बिजली मीटर की फाइल जमा करने जा रहा था, ड्राइवर फरार, वाहन जब्त

फाजिल्का जिले के अबोहर में सुभाष नगर से गांव काला टिब्बा को जाने वाली लिंक रोड पर आज दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सिटी टू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव रायपुरा निवासी 21 वर्षीय अनुराग पुत्र भंवर लाल के रूप में हुई है। अनुराग अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे और अबोहर में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।
बिजली मीटर की फाइल जमा करने जा रहा था वह आज अपनी बाइक पर शहर से गांव रायपुरा लौट रहे थे, जहां वह बिजली मीटर की फाइल जमा करने गए थे। सुभाष नगर से काला टिब्बा मार्ग पर पहुंचने पर मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर ने लापरवाही और तेज गति से अनुराग की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनुराग की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर दो की पुलिस टीम और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला व सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों और मृतक के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *