फाजिल्का जिले में एक डॉक्टर को सवा दो लाख रुपए की लॉटरी लगी है l विजेता डाक्टर का कहना है कि उसका परिवार लॉटरी का टिकट खरीदने से मना करता था l उसने घर पर बिना बताए लॉटरी का टिकट खरीदा, जिस पर डियर नागालैंड स्टेट लॉटरी का दूसरा इनाम निकला है l फाजिल्का जिले के गांव में चक्क मोजदीनवाला के रहने वाले कृष्ण सिंह ने बताया कि वह गांव में ही आरएमपी डॉक्टर है l वह पिछले करीब दो महीने से लॉटरी का टिकट खरीद रहा है l उसे एक दो छोटे-मोटे इनाम जरूर निकले l लेकिन बड़ा इनाम न निकलने के चलते अक्सर उसके परिवार के लोग उसे लॉटरी का टिकट खरीदने से मना करते थे, कहते थे कि मेहनत से कमाए गए पैसे लाटरी में बर्बाद मत करेंl परिवार को बिना बताए खरीदा टिकट डाक्टर ने बताया कि उसने अपने परिवार को बिना बताए लाटरी का टिकट खरीद लिया। उसे आज उस समय खुशी हुई जब उसे पता चला कि उसके द्वारा खरीदे गए लॉटरी के टिकट नंबर 09893 पर डियर नागालैंड स्टेट लॉटरी का दूसरे पुरस्कार के रुप में सवा दो लाख रुपए का इनाम निकला हैl कृष्ण सिंह का कहना है कि उसे पैसे की बहुत जरूरत थी l उसकी लड़की पढ़ाई कर रही है, जिसके लिए वह पैसे के लिए जैसे तैसे जुगाड़ लगाने में लगा हुआ था l परमात्मा ने उसकी सुन ली और लॉटरी लगने से अब उसकी समस्या का समाधान हो गया l


