पंजाब सरकार द्वारा शंभू बॉर्डर से किसानों के उठाए गए धरने के बाद अब किसान रोष में आ गए हैं l हालांकि इस दौरान गिरफ्तार किए किसानों को रिहा करने और किसानों का सामान जब्त करने के मामले में विभिन्न किसान संगठनों द्वारा पंजाब भर में डीसी दफ्तरों का घेराव किया जा रहा है l इसके चलते फाजिल्का के डीसी दफ्तर के समक्ष बड़ी संख्या में किसानों द्वारा पहुंच प्रदर्शन किया जा रहा है l ट्रैक्टर ट्रालियां व अन्य समान खुर्द बुर्द किया जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के किसान नेता राजन, सुरिंदर डंडिया, मास्टर बूटा सिंह व अन्य ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों पर धावा बोला गया है l जिसमें न सिर्फ किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया है, बल्कि किसानों के मोर्चे पर पीला पंजा चलाते हुए किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियां व अन्य समान खुर्द बुर्द कर दिया गया l उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सरेआम धक्केशाही की गई l किसान अन्न पैदा करता है, नशा नहीं बेचता उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों के खिलाफ ऐसा होगा, तो किसान ईंट से ईंट खड़का देंगे l उन्होंने कहा कि किसान अन्न पैदा करता है, जिसे अन्नदाता कहा जाता है और उसके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है कि जैसे उसने कोई चोरी, ठगी या वो नशा बेचता हो, इसलिए उन्होंने सरकार से अपील की है कि किसानों की मांगे पूरी करें अन्यथा संघर्ष तेज होगा l


