फाजिल्का में ड्रेन में 150 फीट का कटाव:तीन एकड़ में भरा 10 फीट पानी, मूंगी की फसल को नुकसान

फाजिल्का के गांव नया सलेमशाह के नजदीक सोमवार को ड्रेन में करीब डेढ़ सौ फीट का कटाव आ गया। ड्रेन से निकला तेज रफ्तार पानी खेतों में भर गया l इस वजह से किसान की मूंगी की फसल खराब हुई है। मंगलवार को ड्रेनेज विभाग ने कटाव को बांध दिया है। जानकारी देते हुए फाजिल्का के ड्रेनेज विभाग के एसडीओ जगदीप बराड़ ने बताया कि फाजिल्का के गांव नया सलेमशाह के नजदीक ड्रेन में अचानक कटाव आने की उन्हें सूचना मिली l हालांकि ड्रेन के साथ लगते करीब तीन एकड़ नीचे रकबे में ड्रेन का पानी दाखिल हो गया l जहां मूंगी की फसल की बिजाई की हुई थी। जेसीबी मशीन से कटाव को बांधा उन्होंने बताया कि ड्रेन के साथ तीन एकड़ का रकबा काफी नीचा होने के चलते वहां करीब 10 फीट तक पानी भर गया l हालांकि उनके विभाग द्वारा मौके पर अपनी कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीनों के जरिए कटाव को बांध दिया गया है। खेतों में भरे पानी को निकालने की कोशिश इस घटना के दौरान ज्यादा नुकसान नहीं हुआ l जबकि तीन एकड़ किसान की मूंगी की बिजाई की गई फसल खराब हो गई है l फिलहाल उनके द्वारा तीन एकड़ खेतों में भर चुके 10 फीट तक पानी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *