फाजिल्का में थाने से लौटे परिवार पर हमला:दामाद-ससुर समेत तीन घायल, पंचायत में हुआ था राजीनामा, चुनाव की रंजिश

फाजिल्का में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद होने का मामला सामने आया है l बताया जा रहा है कि गांव कंधवाला हाजिर खां में धारदार हथियार सहित झगड़ा करने के आरोप लगे हैं l जिस दौरान दामाद ससुर सहित तीन लोग जख्मी हुए हैं l जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है l जहां दामाद की हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है l अस्पताल में भर्ती घायल बलकार सिंह ने बताया मामले में फैसले को लेकर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था, लेकिन दूसरा पक्ष थाने में नहीं आया l उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह अपने घर लौटे तो उक्त लोगों ने मौका देखकर उनके घर पहुंचकर उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया और उन्हें जख्मी कर दिया l थाने से घर पहुंचने पर बोला हमला बलकार सिंह का कहना है कि पंचायत चुनावों के दौरान विवाद हुआ था l जिस दौरान उसके दामाद द्वारा गांव के व्यक्ति का सिर फोड़ दिया गया था, जिसके काफी टांके लगे थेl जिसके बाद पंचायत में राजीनामा हुआ, तो उनके द्वारा पैसे खर्च कर उसका इलाज करवा दिया गया, लेकिन उसी रंजिश के चलते उक्त लोगों द्वारा उनके साथ झगड़ा करने की कोशिश की गई l जब वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया जबकि दूसरा पक्ष नहीं आया l वह घर लौटे तो उक्त आरोपियों ने उन पर धावा बोल दिया l बलकार सिंह का कहना है कि इस दौरान वह, उसका बेटा और उसका दामाद जख्मी हो गए। दामाद की हालत गंभीर है, जिसे फरीदकोट रेफर किया गया है l फिलहाल इस मामले की सूचना डॉक्टर द्वारा पुलिस को दी गई हैl

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *