फाजिल्का में दिवंगत गिलहोत्रा के परिजनों से मिले CM मान:परिवार से दुख साझा किया, कैबिनेट मंत्री ससुर थे, क्षेत्र में शोक की लहर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान फाजिल्का पहुंचे। जहां उन्होंने दिवंगत उद्योगपति संदीप गिलहोत्रा के निवास स्थान पर पहुंचकर परिजनों का दुख सांझा किया। बता दे कि संदीप गिलहोत्रा पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के ससुर थे । बता दे कि फाजिल्का के प्रसिद्ध समाजसेवक और उद्योगपति संदीप गिलहोत्रा का बीते दिन देहांत हो गया था। उनके परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान आज फाजिल्का पहुंचे । बता दे कि मरहूम संदीप गिलहोत्रा पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के ससुर थे । और अब सीएम भगवंत मान उनके परिवार से दुख व्यक्त करने के लिए पहुंचे है ।
संदीप गिलहोत्रा के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री संदीप गिलहोत्रा फाजिल्का इलाके की जानी पहचानी शख्सियत थे । जिनके देहांत के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है । हालांकि सीएम मान हैलीकॉप्टर के जरिए फाजिल्का आए जिसके बाद वह फाजिल्का के एम आर एनक्लेव में गिलहोत्रा के निवास स्थान पर पहुंचे । इस मौके पर स्वर्गीय संदीप गिलहोत्रा के बेटे करन गिलहोत्रा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और फाजिल्मा विधायक नरेंद्रपाल सवना मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *