फाजिल्का में दो महिलाओं में मारपीट:एक ही युवक को बताया पति, घर के बाहर डाला डेरा, लुधियाना की रहने वाली

फाजिल्का जिले में जलालाबाद के ढाणी प्रेम सिंह में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां लुधियाना से आई एक महिला ने एक घर के बाहर डेरा डाल दिया और घर के सदस्य हरमेश सिंह को अपना पति बताया। इसके बाद घर में मौजूद हरमेश की पत्नी और लुधियाना से आई महिला के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों महिलाएं आपस में भिड़ गईं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। माहौल बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चों को छोड़कर युवक के साथ रह रही थी लुधियाना से आई महिला ने अपनी पहचान रीना रानी के रूप में बताई। रीना रानी ने दावा किया कि हरमेश सिंह उसका पति है और पिछले कुछ महीनों से उसके साथ रह रहा था। रीना रानी के अनुसार, वह तलाकशुदा है और अपने बच्चों को छोड़कर हरमेश के साथ रह रही थी। गांव आने के बाद फोन उठाना किया बंद उसने बताया कि हरमेश 14 तारीख को उसे छोड़कर अपने गांव आ गया था। रीना ने आरोप लगाया कि हरमेश ने उससे कहा था कि उसे बाइक, मोबाइल और अन्य सामान लेने के लिए गांव जाना है। इसके बाद उसने रीना का फोन उठाना बंद कर दिया। रीना रानी ने बताया कि उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
युवक के साथ रहने की कही बात जब उसे इलाज के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो हरमेश ने उसे टालमटोल किया और बाद में उसे छोड़कर चला गया। रीना का कहना है कि हरमेश ने उससे वीडियो कॉल पर बात की और कहा कि वह कल आ जाएगा, लेकिन जब वह नहीं आया तो रीना खुद उसके घर पहुंच गई। यहां घर की महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। रीना ने कहा कि वह हरमेश के साथ ही रहेगी। वहीं, हरमेश की गांव में रहने वाली पत्नी तोशा रानी ने बताया कि उसका पति लुधियाना में एक फैक्ट्री में काम करने गया था। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि हरमेश ने उक्त महिला के साथ कब शादी की सूचना पर पहुंची पुलिस उधर हरमेश के फौजी भाई का कहना है कि उनके द्वारा अपने भाई को 2021 से घर से बेदखल किया जा चुका है । उनका उससे कोई लेनदेन नहीं है । बेवजह उक्त महिला द्वारा उनके परिवार के साथ विवाद किया जा रहा है । झगड़ा होते देख मौके पर पुलिस बुलाई है । मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे है । फिलहाल मामले में जांच की जा रही है । जिसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *