फाजिल्का में धर्मशाला को 4.80 लाख की ग्रांट:विधायक नरेंद्रपाल सवना ने चांदोरा मोहल्ले में निर्माण कार्य की शुरुआत की

फाजिल्का से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेंद्रपाल सवना चांदोरा मोहल्ले में श्री गुरु रविदास धर्मशाला के विकास कार्य के लिए 4 लाख 80 हजार रुपए की ग्रांट दी। इसके साथ ही धर्मशाला की छत का लेंटर डालने के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। विधायक सवना ने कहा कि पिछले लंबे समय से लोगों की मांग थी, जिसके चलते उन्होंने अब इस निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई है। अब इलाके के लोग अपने पारिवारिक कार्यक्रम के लिए इस धर्मशाला का इस्तेमाल कर पाएंगे। विधायक नरेंद्रपाल सवना ने कहा कि लोगों के लिए यह धर्मशाला बनाई गई थी, लेकिन काम अधूरा पड़ा था। श्री गुरु रविदास महाराज जी के आशीर्वाद के साथ अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने के लिए विकास कार्य की शुरुआत करवाई गई है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला की इस इमारत पर छत का लेंटर डाला जाना था। छत न होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, जिसके लिए सरकार ने 4 लाख 80 हजार रुपए की ग्रांट जारी की है। अब यहां छत का लेंटर डाल दिया जाएगा, जिसके बाद इलाके के लोगों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। यह मांग पिछले लंबे समय से थी, जो आज पूरी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *