फाजिल्का में नए साल के पहले दिन चमकी किस्मत:अमृतसर के व्यक्ति की लगी 5 लाख की लाटरी, बोला- भगवान ने सुनी, कर्ज चुकता करूंगा

फाजिल्का में नए वर्ष पर अमृतसर निवासी को फाजिल्का से लाटरी लगी है। बताया जा रहा है कि परिवार फाजिल्का भारत-पाक बार्डर देखने आया था। वापस लौटते वक्त लाटरी का टिकट खरीद ले गए। जिस पर 5 लाख का इनाम लग गया। पांच लाख जीतने वाले व्यक्ति का कहना है कि उसने अपने बच्चों की पढाई के लिए कर्ज उठाया हुआ था। ये लाटरी लगाकर भगवान ने उसकी फरियाद सुन ली है। लॉटरी विजेता शरमिंदर पाल सिंह ने बताया कि वह अमृतसर के रहने वाले हैं और बीते दिन फाजिल्का के भारत-पाक बॉर्डर घूमने के लिए आए थे। इस दौरान वह वापस लौटते वक्त फाजिल्का से लॉटरी का टिकट खरीद कर ले गए। कुछ समय बाद उन्हें फोन आया कि उनके द्वारा खरीदे गए लॉटरी के टिकट पर 5 लाख रुपए का इनाम लगा है। बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज चुकता होगा : शरमिंदर पाल इसके बाद उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। शरमिंदर पाल सिंह का कहना है कि वह किरयाणा की दुकान चलाते हैं। उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया था। लाटरी लगने के बाद भगवान की कृपा से उसका कर्ज का बोझ उतर गया। उन्होंने आज ढोल की ताल पर उसने खूब नाच कर इस खुशी को व्यक्त किया। उधर, सेतिया जी लाटरी एजेंसी के संचालक का राकेश कुमार उर्फ सोनू ने बताया कि 350-350 की दो लॉटरी के टिकट शरमिंदर पाल सिंह द्वारा खरीदे गए थे । इसमें से एक टिकट नंबर 51041 पर पांच लाख रुपए का इनाम लगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *