पंजाब के फाजिल्का जिले की बादल कॉलोनी में लड़ाई होने का मामला सामने आया है l जिस दौरान नगर कौंसिल में कार्यरत एक सफाई सेवक घायल हुआ है l जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया l जिसके द्वारा अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं और मामले में इंसाफ की मांग की जा रही है l अन्य व्यक्ति के साथ घूमती है जानकारी देते हुए सरकारी अस्पताल में घायल मनु नामक व्यक्ति ने बताया कि वह फाजिल्का के नगर कौंसिल में सफाई सेवक के तौर पर काम करता है l उसने आरोप लगाए कि उसकी पत्नी उसकी कोई सुनवाई नहीं करती l ना बच्चों को संभाल रही है, ना ही घर बार संभाल रही है l उसे छोड़ सारा दिन किसी अन्य व्यक्ति के घर चली जाती है और उसके साथ ही घूमती है l कई बार उसके द्वारा उसे रोका गया l विरोध पर लोगों ने किया हमला उसकी कोई नहीं सुन रहा l उसका आरोप है कि अब भी जब उसके द्वारा इसका विरोध किया गया, तो उक्त लोगों ने उस पर धारदार हथियार से वार कर दिया l जिस दौरान उसके सर पर गहरी चोट लगी है l जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया l फिलहाल उसके द्वारा मामले में इंसाफ की मांग की जा रही है, जबकि डॉक्टर द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है l


