फाजिल्का में नशा तस्कर गिरफ्तार:6800 नशीली गोलियां बरामद, बेचने के लिए जा रहा था, सिंडिकेट का पता लगाने में जुटी पुलिस

फाजिल्का पुलिस की सीआईए टीम ने एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, आरोपी के कब्जे से 6800 नशीली गोलियां बरामद हुई है l पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से मेडिकल नशा नेटवर्क को झटका लगा है l जिस मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है और पूछताछ जारी है l सीआईए स्टाफ के इंचार्ज जुगराज सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि आरोपी लखविंदर सिंह जो फाजिल्का के गांव झुग्गे लाल सिंह का रहने वाला है और नशीली गोलियां बेचने का कारोबार करता है l जो अब नशीली गोलियां बेचने के लिए फाजिल्का आ रहा है l जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रास्ते में आरोपी को धर दबोचा है l आरोपी के कब्जे से करीब 6800 नशीली गोलियां बरामद हुई है l आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है l आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा l जिस दौरान उससे फार्मा ड्रग सिंडिकेट को खत्म करने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक पता लगाने के लिए पूछताछ की जाएगीl मामले में अन्य जांच जारी है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *