फाजिल्का में नशा तस्कर गिरफ्तार:तलाशी में हेरोइन बरामद, संदिग्ध अवस्था में पैदल घूम रहा था, सीआईए टीम ने की कार्रवाई

नशे के खिलाफ चलाए हुए अभियान के तहत फाजिल्का पुलिस के सीआईए स्टाफ पुलिस ने कार्रवाई की है l सीआईए स्टाफ पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है l जिससे 275 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है l पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है l जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके शुरू कर दी गई है l जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि वह किसी मामले में रेड करने के लिए गए थे, इसके बाद वह गश्त पर थे कि लाधुका के नजदीक एक युवक पैदल आता दिखाई दिया l जिसे शके के आधार पर रोक कर चेक किया गया तो उसके पास से 275 ग्राम हेरोइन बरामद हुई l पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है l जिसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है l जिससे पूछताछ की जाएगी l उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान राजेंद्र सिंह उर्फ राजन वासी फाजिल्का के रूप में हुई है l मामले में जांच पड़ताल की जाएगी कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आया था और कहां लेकर जानी थी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *