फाजिल्का में नशे में मुंह से काटने पर विवाद:युवकों ने व्यक्ति पर ईंटों से किया हमला, पंचायत स्तर पर समझौता

पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव मुंबेके में शराब के नशे में बड़क मारने का विरोध करने पर एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई है। शराब पीकर मचाया उपद्रव जानकारी के अनुसार पीड़ित गुरमीत सिंह ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक अक्सर शराब पीकर बड़क मारते हैं। मामले में पहले पंचायत स्तर पर समझौता भी हुआ था, लेकिन युवकों ने फिर से शराब पीकर उपद्रव मचाना शुरू कर दिया। गुरमीत सिंह के अनुसार पड़ोसियों की एक लड़की ने कोर्ट मैरिज की थी। लड़की से फोन पर बात करने का झूठा आरोप पड़ोसी उन पर लड़की से फोन पर बात करने का झूठा आरोप लगाते हैं। इसी रंजिश में उन्होंने गुरमीत को घेरकर उनकी छाती पर ईंटों से हमला किया। डॉक्टरों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि एमएलआर थाना में पहुंचते ही मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी और बनती कार्यवाही की जाएगी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *