फाजिल्का में नहर में मिला युवक का शव:सामाजिक संस्था ने बाहर निकाला, अभी पहचान नहीं हुई, शरीर पर चोट का निशान

फाजिल्का जिले में अबोहर के हनुमानगन रोड स्थित मलूका माइनर नहर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। नर सेवा नारायण सेवा समिति को नहर में शव होने की सूचना मिली थी। उन्होंने शव को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समिति के प्रधान राजू चराया, बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की उम्र लगभग 20 वर्ष है। उसने नीले रंग की लोअर और नीले-लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। युवक के नाक पर चोट का निशान है। लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है कि पहले का है या मौत के समय का निशान है। 12 घंटे पुराना पुराना शव समिति सदस्यों के अनुसार, शव करीब 10-12 घंटे पुराना है। सिटी टू के एएसआई बलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *