फाजिल्का के अबोहर में आज एक युवक का शव नहर से बरामद हुआ है। आज दोपहर को स्थानीय दुकानदारों ने कस्सी में बहते शव को देखा। उन्होंने तुरंत शव को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस को सूचित किया। फाजिल्का रोड स्थित चुंगी के पास कस्सी से शव मिला। एम्बुलेंस कर्मचारी शव को सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक ने चैकदार लाल रंग की शर्ट और काली पैंट पहन रखी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शव ज्यादा पुराना नहीं है। सिविल अस्पताल के अधिकारी अक्षय कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सबको 72 घंटे के लिए शव ग्रह में रखवा दिया और पुलिस को सूचना दे दी गई है अस्पताल प्रशासन ने शव को पहचान और पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। मामले की सूचना सिटी वन पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।