फिरोजपुर के गांव कड़मा में कबूतरबाजी को लेकर दो बच्चों के ग्रुप में विवाद हो गया । जिसके बाद मामले ने दोनों पक्षों में राजीनामा करवाने के लिए एक जगह पंचायत स्तर पर लोग एकत्र हुए थे । जहां फिर से विवाद हो जाता है और एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी जाती है। इस दौरान दूसरे पक्ष द्वारा भी उसकी पिस्तौल छीन उसी शख्स कर फायरिंग की गई है।इस दौरान दोनों पक्षों के दो लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल मामला पुलिस के पास पहुंचा है तो पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
बच्चों का झगड़ा बना मौत की वजह जानकारी देते हुए बिट्टू नमक व्यक्ति ने बताया कि कबूतरबाजी को लेकर बच्चे आपस में झगड़े है। जिसके लिए राजीनामा करने के लिए दो पक्ष बैठे थे जहां विवाद हुआ । और एक पक्ष ने गोली चला दी तो दूसरे पक्ष ने भी उससे पिस्तौल छीन उस पर गोली चला दी । दोनों की मौत हो गई । इस दौरान बच्चों के झगड़े ने खूनी रूप धारण कर लिया ।
राजीनामा में एकत्र हुए थे लोग उधर मौके पर पहुंचे फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कड़मा गांव में कबूतरबाजी को लेकर बच्चों में झगड़ा हुआ था । जिसमें राजीनामा करवाने के लिए दोनों पक्ष स्थानीय खलारा सिंह के घर बैठे थे । जहां राजीनामे की बातचीत चल रही थी। कि जहां फिर से झगड़ा हो गया। दो लोगों की हुई मौत एसएसपी ने बताया कि खलारा सिंह के लड़के रोहित ने पुलिस को जानकारी दी है कि उनका पहले झगड़ा हुआ था । जिसपर राजीनामे के लिए बैठक दौरान उसके पिता खलारा सिंह पर जग्गी ने गोली चला दी । जिसने खलारा सिंह की मौत हो गई । पुलिस के मुताबिक रोहित ने उन्हें बताया कि उसके पिता खलारा सिंह ने जग्गी का पिस्टल छीन उसे भी गोली मार दी । जिसने उसकी भी मौत हो गई। फिलहाल उनके द्वारा पुलिस टीम तैनात की गई है। जिसमें जांच की जा रही है ।


