फाजिल्का में पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा:नशे के इंजेक्शन, प्रतिबंधित कैप्सूल के पत्ते मिले, लोगों बोले- महिलाओं रखते नजर, वारदात को देते अंजाम

फाजिल्का जिले में जलालाबाद के शहीद उधम सिंह पार्क में युवा किस कदर नशे का सेवन कर रहे है । इसको लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए हैं । मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। जिसमें बताया जा रहा है कि पार्क में युवा आते हैं । और नशे का सेवन करते हैं । यही वजह है कि यहां से नशे के टीके, सिल्वर पन्नी और प्रतिबंधित कैप्सूल के खाली पत्ते मिल रहे हैं । जिस पर उन्होंने पुलिस प्रशासन को ध्यान देने की मांग की है । लोगों ने कहा कि यहीं से वह पार्क में आने वाले बच्चों और महिलाओं पर नजर रखते हैं । जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया जाता है । पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी लक्की ने बताया कि रोजाना लोग यहां के शहीद उधम सिंह पार्क में सैर करने के लिए आते है । लेकिन यह पार्क नशेड़ियों का अड्डा बन गया है । क्योंकि आज वह सैर करने के लिए आए तो उन्हें यहां नशा कर रहे कुछ युवक दिखाई दिए जो मौके से भाग गए। पार्क में छुप कर नशा करते हैं युवा हालांकि उन्होंने उनके पीछा भी किया लेकिन वह भागने में कामयाब रहे । लक्की ने बताया कि हालात ये है कि पार्क में बच्चों के झूलो के पास बने डंप के साथ छिपकर युवा बैठा जाते है और उक्त युवा लोग नशा करने के लिए टीके, सिल्वर पन्नी और प्रतिबंधित कैप्सूल के खाली पत्ते पड़े मिले है । जो साबित करते है कि पार्क में आने वाले युवा यहां छिपकर नशे का सेवन करते है। नशे के बाद वारदात को देते अंजाम उन्होंने सवाल खड़े किए कि पार्क ने इलाके के बच्चे महिलाएं और लोग सैर करने के लिए आते है । जिनपर उक्त नशे के आदि युवक नजर रखते है और बाद में वारदात को अंजाम देते है । जिसपर उन्होंने यहां सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग करने के साथ साथ पुलिस से ऐसे युवाओं पर एक्शन लेने की मांग कर रहे है । पुलिस ने कार्रवाई की कही बात उधर पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है । यहां तक कि नशे के सेवन करने वाले युवाओं को पकड़ न सर्फ उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाता है बल्कि उन्हें नशा छुड़वाने के लिए नशा छुड़ाओ केंद्र में भी भर्ती करवाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि नशे के मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *