फाजिल्का के ट्रक यूनियन चौक के नजदीक एक सड़क हादसा हो गया। मक्की की बोरियों से भरा ट्रक पलट गया। मौके पर ट्रैफिक पुलिस पहुंची है l जिनके द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के प्रयास किया जा रहे हैं l जानकारी के मुताबिक ट्रक अबोहर की तरफ से आ रहा था। ट्रैफिक पुलिस दफ्तर के नजदीक मक्की से भरा हुआ ट्रक अचानक पलट गया। जिस वजह से मक्की से भरी सारी बोरियां हाईवे पर बिखर गई l ट्रक के पलटने से यातायात प्रभावित हो गया। अमृतसर जा रहा था ट्रक जानकारी देते हुए ट्रक चालक राकेश कुमार ने बताया कि वह हनुमानगढ़ से ट्रक में मक्की लोड कर अमृतसर जा रहा था l जब वह फाजिल्का के ट्रक यूनियन चौक के नजदीक पहुंचा तो अचानक ट्राले की पिन टूटने से वह बेकाबू हो गया और बीच सड़क में पलट गया l ट्रक में लोड हुई मक्की से भरी बोरियां सड़क पर बिखर गई और ट्रैफिक जाम हो गया l ट्रक को हटाने के लिए क्रेन मनवाई सड़क पर पलटे ट्रक को हटाने के लिए क्रेन मनवाई गई है l ट्रक चालक के मुताबिक इस दौरान कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन उसका माली नुकसान हो गया है l ट्रैफिक पुलिस के जिला इंचार्ज परमजीत सिंह का कहना है कि उनके द्वारा अपनी टीम मौके पर लगा दी गई है और हाईवे क्लियर करवाया जा रहा है l


