फाजिल्का में पीर बाबा की समाध से चोरी:गल्ला तोड़कर चुराई नकदी, माथा टेकने आए श्रद्धालुओं के देखने पर पता चला

फाजिल्का की अनाज मंडी के गेट के पास बनी पीर बाबा की समाध पर गल्ला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया l इसका पता तब चला जब समाध पर लोग माथा टेकने के लिए आए l इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को एकत्र किया l जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे वेद प्रकाश ने बताया कि वह रोजाना की तरह आज भी मंडी में काम पर जा रहे थे l जब वह गेट के पास बनी पीर बाबा की समाध पर माथा टेकने के लिए आए तो देखा कि समाध पर लगे गल्ला टूटा हुआ पड़ा था और गल्ले से नकदी गायब थी l उन्होंने बताया कि यहां पैसा एकत्र कर लंगर किया जाता है l छबील लगाई जाती है l अब हालात ये है कि चोर धार्मिक स्थल को भी नहीं बख्श रहे हैं l उन्होंने बताया कि करीब पिछले ढाई साल से इस गल्ले में लोगों द्वारा सेवा के तौर पर टेका जा रहा था l अब इसमें कितनी नगदी थी ये पुलिस कार्यवाही के दौरान ही पता लग पाएगा l उधर सिटी थाना के एसएचओ लेखराज का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है l मामले में जांच की जा रही है l आरोपी तक पुलिस पहुंच चुकी है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *