फाजिल्का में पुलिस थाने के सामने चोरी:युवक ने दुकान की छत से लोहा उतारा, रेहड़ी में भरते समय लोगों ने पकड़ा

फाजिल्का के सदर थाना के सामने एक रेडिएटर की दुकान की छत से चोरी का मामला सामने आया है। एक युवक बाहर से दुकान की छत पर चढ़ गया और बड़ी संख्या में लोहे का समान ऊपर से उतार अपनी रेहड़ी में भरकर जाने लगा तो मौके पर लोगों ने उसे पकड़ लिया l जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद दीपक सचदेवा ने बताया कि वह अपने काम के लिए जा रहे थे। रास्ते में सदर थाना के सामने उन्होंने एक लड़के को उनके दोस्त की दुकान की छत से उतरते देखा l जो रेहड़ी में समान भर रहा था l जब उससे पूछताछ की गई तो वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया l लड़के पर चोरी का हुआ शक उसे शक हुआ कि उक्त लड़के द्वारा चोरी की जा रही है l इस पर उसके द्वारा दुकान मालिक सनी को बुलाया गया l जो करीब 10 किलोमीटर दूर अपने गांव से फाजिल्का पहुंचा और देखा कि उसकी दुकान की छत से उक्त लड़के द्वारा बड़ी संख्या में लोहे का समान उतार अपने रेहड़ी में भर लिया। चोर को पुलिस को सौंपा इसके बाद लोगों ने लड़के से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह किस तरह से दुकान की छत पर चढ़ा और इस घटना को अंजाम दे रहा था l फिलहाल उनके द्वारा उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *