फाजिल्का में पूर्व सरपंच को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत:पेंशन लेने बैंक में जा रहे थे; पुलिस बोलीं- अचानक फिसली स्कूटी

फाजिल्का जिले के जलालाबाद के बाहमणी वाला से महालम रोड पर ढाणी प्रेम सिंह के नजदीक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच की ट्राली के नीचे आने से मौत हो गई। सरपंच पाला सिंह अपने घर से स्कूटी पर सवार होकर जलालाबाद में बैंक से अपनी पेंशन निकलवाने के लिए जा रहा था कि रास्ते में जा रहे ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गया और टायर के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पारिवारिक सदस्य मौके पर पहुंचे है, जिनके द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन जानकारी देते हुए मृतक पाला सिंह के लड़के होशियार सिंह ने बताया कि घर से उसके पिता स्कूटी पर सवार होकर जलालाबाद शहर बैंक में पेंशन लेने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में ट्राली के नीचे आने से उसके पिता की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे, तो सड़क पर उसके पिता मृत अवस्था में पड़े मिले। फिलहाल मामले में उनके द्वारा इंसाफ की मांग की जा रही है । ट्राली में भरी थी खाद, जांच जारी उधर पुलिस अधिकारी का कहना है कि खाद से भरी ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी कि स्कूटी सवार जा रहे सरपंच की स्कूटी स्लिप हो गई और उक्त व्यक्ति ट्राली के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल मामले में जांच पड़ताल की जा रही है और जांच पड़ताल के बाद हो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *