फाजिल्का में फाइनेंस कर्मचारी ने ग्राहक पर किया हमला:ईंट से सिर पर किया वार, किस्त को लेकर हुआ था विवाद, कार्रवाई की मांग

फाजिल्का जिले के अबोहर में फाइनेंस की किस्त वसूलने गए एक कर्मचारी ने ढोल बजाने वाले अपने ग्राहक के सिर पर ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। यह घटना हाल ही में हुई, जिसके बाद घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना थाना नंबर 2 को दी गई है। ठाकर आबादी गली नंबर 12 निवासी 35 वर्षीय नीरज ने बताया कि वह ढोल बजाने का काम करता है और उसने एक फायनांसर से कुछ पैसे उधार लिए थे। गत शाम जब वह अपने घर पर था, तभी फाइनेंस का कर्मचारी किस्त लेने पहुंचा। नीरज के अनुसार, कर्मचारी ने किस्त को लेकर उससे विवाद शुरू कर दिया।
सिर पर ईंट मार कर किया घायल विवाद बढ़ने पर कर्मचारी ने नीरज के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसकी पत्नी ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। नीरज ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं और वह विभिन्न कार्यक्रमों में ढोल बजाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। घायल होने के कारण वह कई दिनों तक काम नहीं कर पाएगा। उसने प्रशासन से मांग की है कि उक्त फायनांस कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उसे आर्थिक मदद दिलवाई जाए ताकि उसके परिवार का भरण-पोषण हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *