फाजिल्का में बंद घर से पकड़ी ब्रांडेड अवैध शराब:ग्रामीणों की मौजूदगी में ली तलाशी, तस्कर फरार, 141 पेटी बरामद

पंजाब के फाजिल्का जिले के थाना खुईखेड़ा पुलिस ने गांव घल्लू में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई में पुलिस ने एक बंद घर से 141 पेटी बिना परमिट की शराब बरामद की है। डीएसपी तरसेम मसीह के अनुसार थाना प्रभारी गुरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। आबकारी विभाग टीम रही मौजूद सूचना में बताया गया था कि गांव घल्लू में मंगा सिंह बिना परमिट के देसी और अंग्रेजी शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। पुलिस ने आबकारी विभाग और गांव के सदस्यों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली, तो घर से 141 पेटियां शराब की बरामद हुई है l आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस बरामद की शराब में ब्लेंडर प्राइड, सिग्नेचर, रॉयल स्टैग, इंपीरियल ब्ल्यू, पंजाबी खासा संतरा और रांझा सोफिया महक जैसे प्रमुख ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मंगा सिंह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। डीएसपी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *