फाजिल्का में बच्चों के झगड़े में युवक की मौत:रंजिश को लेकर आपस में भिड़े लोग, दुकान पर दूध लेने गया था

पंजाब में फाजिल्का जिले के जलालाबाद के गांव पालीवाला में बच्चों की लड़ाई ने एक व्यक्ति की जान ले ली। थाना वैरोका पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बच्चों की लड़ाई में बड़े आपस में भिड़ गए। झगड़े के बाद युवक की मौत हो गई। दूध लेने दुकान गया था मृतक जानकारी के मुताबिक घटना 24 फरवरी की है। मृतक गुरविंदर सिंह दूध लेने दुकान गया था। वहां से लौटने में उसे 40-45 मिनट लग गए। घर आने पर उसने बताया कि विकास सिंह और कुछ अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। मृतक की पत्नी नीलम रानी ने बताया कि उस रात गुरविंदर ने खाना नहीं खाया और सो गया। सुबह जब वह नहीं उठा तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस थाना वैरोका के एसएचओ दविंदर सिंह के अनुसार कुछ दिन पहले गुरविंदर के बेटे का गांव के अन्य बच्चों से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में बड़े आपस में भिड़ गए। पुलिस ने विकास सिंह, राजन सिंह, पंकज सिंह और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *