फाजिल्का में बनाया जाएगा डॉग शेल्टर:3 हजार कुत्तों का होगा टीकाकरण, नगर कौंसिल बोर्ड मीटिंग में सीवरेज सफाई को मंजूरी

फाजिल्का नगर कौंसिल में शनिवार को हाउस की मीटिंग हुई है, जिसमें सीवरेज की मेन पाइपलाइन की सफाई, गुरु नानक कॉलोनी में रिहायशी इलाकों से गुजरती बिजली विभाग की हाई वोल्टेज तारें शिफ्ट करने, बरसाती नालों की सफाई और आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर बनाने जैसे मुख्य मुद्दे रहे हैं। इन सभी मुद्दों सहित सरकारी एजेंडों को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया है। नगर कौंसिल अध्यक्ष एडवोकेट सुरिंदर सचदेवा ने बताया कि मीटिंग में 15 एजेंडे रखे गए, जो सभी पारित हो गए। उन्होंने बताया कि एजेंडों के मुताबिक, बरसाती नालों की सफाई होगी, शहर में आवारा कुत्तों के आतंक को देखते हुए डॉग शेल्टर बनाया जाएगा। करीब 3000 आवारा कुत्तों की वेक्सिनेशन होगी। गुरुनानक कालोनी में रिहायशी इलाके से गुजरती बिजली विभाग की हाइवोल्टेज तारे शिफ्ट करने के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा गया, करीब 10 किलोमीटर सीवरेज की मेन लाइन की सफाई करवाई जाएगी। नगर कौंसिल ने पूरा किया अपना वादा : सचदेवा वहीं उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल द्वारा 216 नंबर प्रस्ताव 25 नवंबर 2022 में पारित किया गया था, जिसमें शहर में नगर कौंसिल की करीब 400 दुकानें और 731 रिहायशी मकान है। जिन्हें उस वक्त की सरकार की पॉलिसी के मुताबिक, द पंजाब मैनेजमेंट एंड ट्रांसपोर्ट आफ म्युनिसिपल प्रापर्टी एक्ट 2020 के तहत प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसके तहत दुकानों और मकानों पर काबिज लोगों को कलेक्टर रेट पर मालिकाना हक दिया जाए, लेकिन सवा तीन वर्ष का समय बीतने के बाद भी उस प्रस्ताव को हरी झंडी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जब भी वह व्यापारियों के बीच और या स्लम बस्तियों में जाते हैं तो लोग सवाल करते हैं कि उन्हें मालिकाना हक कब मिलेगा। नगर कौंसिल अपना वायदा पूरा कर चुकी है, जबकि सरकार से अनुमति मिलना बाकी है। उनके द्वारा इस संबंध में पत्र जारी किए जा चुके हैं, लेकिन आज तक लोगों को अभी उनका हक नहीं मिला। एडवोकेट सुरिंदर सचदेवा ने कहा कि अब बताया जा रहा है कि इस मामले में एक पड़ाव अभी पूरा करते हुए नक्शा भेजा गया है । जिसके तीन पड़ाव अभी बाकी है। उधर, नगर कौंसिल के ईओ वीर विक्रम दुधिया ने बताया कि मशीनरी खरीदने, कर्मचारियों के कंट्रेक्ट एक्सटेंड करने और मेंटेनेंस सहित सभी एजेंडों पर चर्चा हुई है, जिन्हें पारित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *