फाजिल्का में बीजेपी मंडल प्रधान सहित 5 पर केस:AAP नेता के साथ मारपीट का आरोप, रेत विवाद को लेकर चल रही रंजिश

फाजिल्का जिले में सिटी थाना पुलिस ने स्थानीय भाजपा मंडल प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ लड़ाई झगड़े मामले में मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल बीते दिन आप युवा सुरिंदर घोगा के साथ रेत मामले को लेकर भाजपा नेताओं का विवाद हुआ था । इस दौरान एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए गए थे । अब ये मामला झगड़े तक पहुंच गया । जिसके बाद हुए विवाद के चलते पुलिस ने मामले में घायलों के बयानों के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है ।
आम आदमी पार्टी नेता ने की शिकायत प्राप्त जानकारी के अनुसार फाजिल्का सिटी पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई कि आम आदमी पार्टी के युवा सहयोगी सुरेंद्रपाल सिंह घोगा अपने रिश्तेदार सहित गाड़ी पर सवार होकर जा रहे थे इस दौरान रास्ते में प्रेम नर्सरी के नजदीकॉ लोगों ने उन्हें घेर उनके साथ मारपीट की । जिस दौरान वह घायल हुए । जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया । पांच आरोपियों के खिलाफ केस वहीं पुलिस ने उनके बयानों के आधार पर भाजपा मंडल प्रधान सुनील सहारान सहित, राकेश कुमार, परमवीर सिंह, प्रदीप कुमार, बलवंत सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । और मामले में जांच की जा रही है ।आपको बता दे कि पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के दौरान दोनों पक्षों में विवाद का मामला सामने आया था । जिस दौरान एक दूसरे पर आरोप लगाए गए थे । और उसके बाद कुछ दिन पहले भी सुनील सहारन ने सुरिंदर घोगा पर अवैध माइनिंग के आरोप लगाए थे । जिसके बाद अब ये मामला सामने आया है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *