फाजिल्का जिले में अबोहर के अजीत नगर निवासी एक दंपत्ति आज बाइक दुर्घटना में घायल हो गया। बता दे कि बल्लूआना गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सतपाल और उनकी पत्नी बिमला अजीत नगर से अबुलखुराना गांव में बिमला की बहन से मिलने जा रहे थे। बल्लूआना के पास सतपाल को अचानक चक्कर आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान बाइक सड़क से करीब 2 फुट नीचे खाली जगह पर उतरकर खेतों में लगी कंटीली तारों से जा टकराई।
घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी इस दुर्घटना में सतपाल को मामूली चोटें आईं, जबकि बिमला गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। कंटीली तारों से टकराने के कारण उनके चेहरे, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। जहां स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 हेल्पलाइन को सूचना दी। एएसआई कृष्ण लाल अपनी टीम (राजेंद्र, मनप्रीत, सरोज और प्रवीण) के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बिमला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया है।


