फाजिल्का में बेटियों की लोहड़ी का विशेष आयोजन:200 नवजात बेटियों को मिले कंबल और बेबी किट, विधायक दंपति ने किया माताओं का सम्मान

फाजिल्का के शाह पैलेस में सामाजिक सुरक्षा स्त्री और बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय कैंप में बेटियों की लोहड़ी का विशेष कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में हलका विधायक नरेंद्रपाल सवना और उनकी पत्नी खुशबू सावन ने 200 नवजात बेटियों को कंबल और बेबी किट वितरित किए। साथ ही उन्होंने बच्चियों की माताओं का भी विशेष सम्मान किया। विधायक नरेंद्रपाल सवना ने लोहड़ी के त्योहार पर कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में खुशियां और आपसी एकता लाता है। उन्होंने बेटियों की लोहड़ी कार्यक्रम में शामिल होने को अपना सौभाग्य बताया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समारोह में तहसील सामाजिक न्याय और अधिकारिता अधिकारी अशोक कुमार, जिला भाषा अधिकारी भूपेंद्र उतरेजा, शिक्षा विभाग से प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार और विजयपाल सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *