फाजिल्का में बेटी की जिद ने बदली पिता की किस्मत:ड्राइवर की बच्ची ने जिद करके उठाया लॉटरी टिकट, 45 हजार जीते

फाजिल्का में अपनी बहन को मिलने के लिए आए एक युवक द्वारा बाजार से लॉटरी का टिकट खरीदा गया l जिस पर पहले 3000 का इनाम निकला, जब वह 3000 इनाम की राशि लेने गया तो उसकी बेटी ने एक लॉटरी का टिकट उठा लिया और जिद की, जिस पर उसके द्वारा वह टिकट भी खरीद लिया गया l जिस पर कुछ समय बाद 45 हजार रुपए का इनाम निकाला। जिस पर युवक ने बाजार में मिठाई बांटी। जलालाबाद के गांव महालम के रहने वाले बब्बू ने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है और अपनी बहन को मिलने के लिए फाजिल्का के गांव जट्टवाली आया था l जहां से वह अपनी बेटी सहित फाजिल्का के मेंहरिया बाजार में आया l जहां उसके द्वारा एक लॉटरी का टिकट खरीदा गया l जिस पर उसे 3 हजार रुपए का इनाम निकला है l जिसके बाद वह 3000 की इनाम की राशि लेने के लिए हरबंस लॉटरी पर पहुंचा l तो उसकी बेटी सीरत कौर ने जिद्द की और एक लॉटरी का टिकट उठा लिया l इस टिकट को भी उसके द्वारा खरीद लिया गया l बाजार में बांटी मिठाई कुछ समय बाद उसे फोन आया और पता चला कि उसकी बेटी द्वारा उठाए गए टिकट पर उसे 45 हजार रुपए की लॉटरी लगी है l जिससे उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा l अपनी बेटी को साथ लेकर में आज 45 हजार की इनाम की राशि लेने के लिए पहुंचा और बाजार में मिठाई बांटकर लोगों के साथ इस खुशी को उसने व्यक्त किया l बेटी की पढ़ाई पर खर्च करूंगा रुपए : बब्बू बब्बू ने कहा कि बेटियां पिता के सिर का ताज होती हैं l अब वह यही पैसा उसकी पढ़ाई पर खर्च करेगा l उधर, हरबंस लॉटरी के संचालक हरबंस ने बताया कि बब्बू को पहले ₹3000 का इनाम जरूर निकला l इसके बाद उसके द्वारा फिर से नागालैंड स्टेट लॉटरी का टिकट खरीदा गया l जिसके लॉटरी नंबर 20152 पर 45 हजार रुपए का इनाम निकला है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *