फाजिल्का में भारत-पाक सरहद पर ड्रोन मूवमेंट:खेत से मिला हेरोइन का पैकेट, खुफिया सोर्स एक्टिव, जांच जारी

फाजिल्का जिले में भारत-पाकिस्तान सरहदी इलाके में ड्रोन की मूवमेंट होने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि सरहदी इलाके में बॉर्डर के नजदीक खेत से एक हेरोइन का पैकेट मिला है। जिसे बीएसएफ ने अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया है। अब पुलिस द्वारा इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है और तफ्तीश की जा रही है। जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर जुगराज सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त और चेकिंग शक्की पुरुषों के संबंध में इलाके में रवाना थे। उन्हें एक फोन के जरिए बीएसएफ चौकी एन एस वाला से सूचना दी गई की सरहदी इलाके में खेत से हेरोइन का पैकेट मिला है। गेहूं के खेत से मिला हेरोइन का पैकेट बताया जा रहा है कि सरहदी इलाके में ड्रोन की मूवमेंट की आशंका जताई जा रही है। लेकिन जब इलाके को बीएसएफ ने सील कर सर्च किया तो गांव बोदल पीरे के थाना अमीरखास के इलाके में गेहूं के खेत से एक पैकेट बरामद हुआ। जिस पर सब इंस्पेक्टर जुगराज सिंह सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और उक्त पैकेट को देखा तो 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है, और खुफिया सोर्स एक्टिव कर दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *