फाजिल्का में मंडी मजदूर यूनियन के प्रधान सस्पेंड:मजदूरों के फंड का दुरुपयोग करने का आरोप, जांच के लिए 11 सदस्य कमेटी का गठन

फाजिल्का में मंडी मजदूर यूनियन के प्रधान शेरी खनगवाल को प्रधान पद से सस्पेंड कर दिया गया है l यह दावा मंडी मजदूर संघ पंजाब के चेयरमैन ने किया है l चेयरमैन ने कहना है कि प्रधान पर मजदूर यूनियन के फंड का दुरुपयोग करने के आरोप लगे हैं l जबकि शेरी खनगवाल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है l अनाज मंडी मजदूर संघ पंजाब के चेयरमैन मनोज कुमार ने बताया कि आज से करीब डेढ़ वर्ष पहले पंजाब की कोर कमेटी द्वारा अनाज मंडी में अध्यक्ष पद का चुनाव करवाया गया था, जिसमें शेरी खनगवाल ने जीत दर्ज की थी l लेकिन डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान कई शिकायतें सामने आई है, जिसमें प्रधान पर मजदूर यूनियन के फंड का दुरुपयोग व अन्य आरोप लगे है, जिसमें शेरी खनगवाल का गैर जिम्मेदाराना रवैया देखने को मिला है l आज उन्हें उनके संघ के पंजाब सचिव बंटी द्वारा फाजिल्का अनाज मंडी बुलाया गया है, जहां 11 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है और शेरी खनगवाल को पद से सस्पेंड किया गया है l इधर शेरी खनगवाल ने बताया कि उन पर हिसाब किताब के झूठे आरोप लगाए जा रहे है l उनके द्वारा हर तरह का हिसाब दिया जा चुका है l जबकि चुनाव लड़ने के बाद वह जीत कर प्रधान बने है l किसी ने उन्हें थापी देकर प्रधान नहीं बनाया l इसलिए बेवजह उन्हें परेशान किया जा रहा है और उन पर लगाए जा रहे आरोपों को साबित किया जाए l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *