फाजिल्का जिले में अबोहर हाईवे पर हादसे का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराता है । और पलट जाता है । इस दौरान पीछे आ रही गाड़ी भी उसके साथ टकरा जाती है । कैमरे में हादसे का यह लाइव वीडियो कैद हुआ है । पुलिस के मुताबिक गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन ट्रक और गाड़ी का काफी नुकसान हो गया है । फिलहाल जांच की जा रही है । जानकारी देते हुए थाना खुईखेड़ा के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि फाजिल्का अबोहर हाईवे पर हादसे का वीडियो सामने आया है । मधुमक्खियां लोड कर ट्रक पंजाब जा रहा था ट्रक उन्होंने कहा कि राजस्थान से ट्रक में मधुमक्खियां लोड कर ट्रक पंजाब आ रहा था । इस दौरान जब वह अबोहर फाजिल्का हाईवे पर पहुंचा तो खुईखेड़ा के नजदीक अचानक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे पलट गया । जबकि पीछे आ रही थार गाड़ी की भी ट्रक से टक्कर हो गई । ये सारी वीडियो थार में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई । हादसे में ड्राइवर घायल हालांकि इस घटना में दोनों वाहनों का नुकसान हुआ । जबकि जानी नुकसान से बचाव रहा । ट्रक सवार ड्राइवर को कुछ चोटें आई जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है । एसएचओ ने बताया कि फिलहाल उनके द्वारा मामले में जांच की जा रही है । जांच में सामने आने वाले तथ्य के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा ।


