फाजिल्का में मनरेगा रोजगार प्राप्त मजदूर यूनियन द्वारा गांव हंसता कलां में आज जिला प्रशासन का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया l उन्होंने आरोप लगाए कि उन्हें काम नहीं दिया जा रहा l उनके द्वारा कई बार प्रदर्शन किया जा चुका है l लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही l जानकारी देते हुए गांव की मेंबर पंचायत मेंबर सुनीता रानी ने बताया कि उनके गांव में मनरेगा के तहत कोई भी काम नहीं चल रहा, जिसको लेकर उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l इतना ही नहीं उनके द्वारा कई बार रोष प्रदर्शन भी किया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही l कानून के मुताबिक मनरेगा मजदूरों को काम दिया जाए
कामरेड शुभेक सिंह ने बताया कि मनरेगा मजदूर यूनियन द्वारा पहले अपनी डिमांड जमा करवाई गई l रिसीविंग की रसीद भी ली गई l इसके बावजूद उन्हें काम नहीं मिल रहा है l उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि कानून के मुताबिक मनरेगा मजदूरों को काम दिया जाए l हालांकि प्रशासन का तर्क है कि उनके द्वारा विशेष पत्र जारी कर फाजिल्का के कई गांव में पारदर्शी है ढंग से मनरेगा का काम करने के आदेश दिए गए हैं l जिसमें अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई l इसको लेकर भी उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा पत्र जारी करने के बावजूद उन्हें काम नहीं मिल रहा l उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी सुनवाई न हुई तो वह संघर्ष तेज करेंगे l


