फाजिल्का में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को लेकर हंगामा:बच्चा चपेट में आने से बचा, भड़के लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस बुलानी पड़ी

फाजिल्का के जोरा सिंह मान नगर से होकर गुजर रही ट्रैक्टर ट्रालियों से परेशान स्थानीय लोगों ने आज ट्रॉलियों को रोक दिया और जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज एक बच्चा ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। जिसके बाद लोगों में गुस्सा फुट पड़ा। मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश के अनुसार पिछले दो सालों से एक निजी कॉलोनी के निर्माण के लिए यहां से मिट्टी से भरी ट्रालियां गुजरती हैं। स्पीड ब्रेकर से गुजरने पर मिट्टी उड़कर आसपास के घरों में पहुंचती है। तेज रफ्तार ट्रालियां हादसों का कारण बन रही हैं। आज की घटना में एक बच्चा ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से बाल-बाल बच गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने ट्रालियों को रोक दिया। मोहल्ले वालों का आरोप है कि बिना नंबर की ट्रालियां तेज रफ्तार में चलती हैं। मौके पर पहुंचे एएसआई मलकीत सिंह ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विवादित ट्रैक्टर-ट्राली को थाने ले गई l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *