फाजिल्का में मोबाइल शॉप से 7 लाख की चोरी:पीछे की दीवार तोड़कर घुसे चोर, 50 कीमती फोन चुराए

फाजिल्का में जलालाबाद के रेलवे रोड पर एक मोबाइल की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है l शातिर चोर दुकान की दीवार दाखिल हुए और लाखों रुपयों के मोबाइल चोरी कर फरार हो गए l घटना सीसीटीवी में कैद हुई हैl पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है l अमन टेलीकॉम के संचालक अमन ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर लौट गए थेl उनकी दुकान के अंदर अक्सर ही सभी मोबाइल मौजूद रहते हैंl जो डिस्प्ले किए हुए हैं l सोमवार की देर दरमियानी रात उनकी दुकान के पीछे दीवार तोड़कर सेंध लगा चोर दुकान में दाखिल हुए और 50- 60 मोबाइल चोरी कर ले गए l संचालक का कहना है कि 7 से 8 लाख रुपए का नुकसान हुआ है l घटना सीसीटीवी में कैद हुई है l जिसमें आरोपी मोबाइल चोरी करता दिखाई दे रहा है l शहर बंद करने की चेतावनी चोरी की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है l पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया हैl स्थानीय लोगों ने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की हैl चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही चोर न पकड़े गए तो कल शहर बंद कर दिया जाएगा l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *