फाजिल्का के अरनीवाला में अपनी ससुराल में रह रहे एक युवक की संदिग्ध हालातों में मौत होने का मामला सामने है l परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस द्वारा जांच की मांग की जा रही है l मृतक दो बच्चों का पिता है l 40 वर्षीय मृतक बलविंदर सिंह के भाई मंगल सिंह ने बताया कि उसका भाई पिछले कुछ वर्षों से अपनी ससुराल में रह रहा था l जिन्हें बीती रात फोन आया कि उसके भाई की हालत बिगड़ गई है l इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी l वह परिवार सहित अपने भाई के शव को अपने घर गांव मुंबेका ले आए l जहां उसका अंतिम संस्कार से पहले मृतक को नहलाने लगे तो देखा कि उसके गले पर निशान था l जिससे उन्हें शक हुआ कि उसके भाई का गला घोंटकर हत्या की गई है l जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को शक- किसी और वजह से हुई मौत परिजनों का कहना है कि उन्हें शक है कि, बलविंदर की तबीयत बिगड़ने से नहीं किसी और वजह से मौत हुई है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में जांच की मांग की है l उन्होंने बताया कि मृतक दो बच्चों का पिता था l जो मेहनत- मजदूरी करता था l फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है l


