फाजिल्का में युवक को दोस्त ने बेल्टों से पीटा:सोने का ताबीज और चांदी का कड़ा छीना, पुलिस जांच में जुटी

फाजिल्का जिले में अबोहर के गांव किल्लियांवाली निवासी एक युवक को उसके दोस्त ने कथित तौर पर हमला कर लूट लिया। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भूपराम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा विनोद कुमार आलमगढ़ की एक किन्नू फैक्ट्री में काम करता है। अजीमगढ़ निवासी कमल उसे काम पर ले जाने के बहाने अपनी बाइक पर साथ ले गया। जब विनोद देर रात तक घर नहीं लौटा, तो उसके परिजन उसे ढूंढने निकले। आवाज सुनकर पहुंचे परिजन आलमगढ़ के कच्चे रास्ते पर उन्हें बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी। वहां उन्होंने कमल और दो अज्ञात युवकों को विनोद को बेल्टों से बुरी तरह पीटते हुए देखा। हमलावरों ने विनोद का चांदी का कड़ा और सोने की तावीज लूट ली। विनोद को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। भूपराम के बयानों के आधार पर, पुलिस ने कमल के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2), 126 (2), 115 (2) और 3 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *