फाजिल्का में युवक ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, झगड़े के बाद मायके में रह रही थी पत्नी

फाजिल्का जिले में जलालाबाद के दशमेश नगर में एक युवक का शव घर में पंखे से लटका हुआ मिला है । बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति की पत्नी के साथ कुछ महिने पहले विवाद हुआ था। झगड़े की वजह से वह घर से चली गई थी । विवाद को सुलझाने के लिए वह मोगा गया हुआ था। वहीं वापस आने के बाद वह घर से बाहर नहीं निकला। वहीं जब परिजनों ने दीवार फांद कर अंदर जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लका हुआ मिला । फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है । मामले में जांच की जा रही है । जानकारी देते हुए मृतक अमृतपाल उर्फ मिंटू के जीजा जोनी ने बताया कि उसका साले मिंटू का शव घर से मिला है । जिसने कमरे में पंखे से फंदा लगा खुदकुशी कर ली है । झगड़े के बाद मायके में थी पत्नी जीजा ने आरोप लगाया कि मृतक की पत्नी रूठ कर मायके गई हुई है । जिसे लेने के लिए वह मोगा गया था । कि उससे पैसों की मांग करते हुए धमकाया गया है । जिसके बाद उसके द्वारा यह कदम उठाया गया है । जोनी का कहना है कि वहां से वापिस लौट मिंटू के सभी कपड़े और बैग उसके घर पर वैसे का वैसा धरा मिला है । कमरे में लटका मिला शव उन्होंने बताया कि उन्हें पड़ोसियों ने सूचना दी कि मिंटू घर से बाहर नहीं निकला । जबकि पहले वह रोजाना गली में दिखाई देता था । वह मौके पर पहुंचे और घर की दीवार फांद कर अंदर आकर देखा तो कमरे में मिंटू का शव पंखे से लटका मिला है । जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है । मामले की जांच में जुटी पुलिस मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी गुरदेव सिंह ने बताया कि मृतक का नाम अमृतपाल है । जो घर में अकेला रह रहा था । उन्होंने बताया कि करीब 6 महीने पहले पारिवारिक झगड़े के चलते मृतक की पत्नी मायके चली गई । अब बताया जा रहा है कि अमृतपाल कल अपनी पत्नी के यहां चला गया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *