फाजिल्का में युवक ने निगला जहर:मानसिक रूप से परेशान, पत्नी रह रही मायके में, मांग रही पैसे

फाजिल्का में आज यानी गुरुवार को पत्नी के मायके में रहने से परेशान पति ने सुसाइड की कोशिश की है। घटना अबोहर के राजीव नगर की है, जहां 33 वर्षीय पवन कुमार ने कीटनाशक स्प्रे पी लिया। उन्हें पहले अबोहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर फरीदकोट रेफर कर दिया गया। पवन की शादी पांच साल पहले गोनियाना मंडी की एक महिला से हुई थी। दंपती की एक बेटी भी है। पिछले तीन साल से पवन की पत्नी अपने मायके में रह रही है। पवन के परिजनों के अनुसार, पत्नी और उसकी मां लगातार पैसों की मांग कर रही थीं। इस मानसिक तनाव से परेशान होकर पवन ने यह कदम उठाया। गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर
परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों में आपसी घरेलू विवाद रहता था, जिस कारण उसकी पत्नी करीब तीन साल पहले रुठकर बच्ची सहित अपने मायके चली गई, जोकि पिछले काफी समय से उनका सामान लौटाने और पैसों की मांग कर रहे हैं। इसी के चलते पवन पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान रहता है। परिजनों ने बताया कि इसी मानसिक अवसाद के कारण आज उसने घर मे रखे कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया उसकी हालत बिगड़ने पर उन्होंने उसे अस्पताल भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *