फाजिल्का में रंगों के त्योहार होली की धूम, बाजार में बिक रहीं आधुनिक और आकर्षक पिचकारियां

भास्कर न्यूज | फाजिल्का शहर में होली का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। शहर के मुख्य बाजारों में रंगों और पिचकारियों की दुकानें पूरी तरह सज चुकी हैं, जहां सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बार बाजार में बच्चों और युवाओं को लुभाने के लिए कई तरह के आधुनिक और डिजिटल उपकरण उपलब्ध हैं, जो होली के जश्न को और भी खास बना रहे हैं। शहर के कॉलेज रोड, चौक घंटाघर, मेहरियां बाजार, होटलां बाजार, बस स्टैंड क्षेत्र और गांधी नगर जैसे इलाकों में रौनक देखते ही बन रही है। होली के बाजार में तकनीक का तड़का देखने को मिल रहा है। स्थानीय मेहरियां बाजार स्थित छाबड़ा कनफेक्शनरी के संचालक आकाश छाबड़ा ने बाजार के रुझानों की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार होली कलर सिलेंडर की भारी मांग है, जिसकी कीमत 1000 रुपए है। इसके अलावा बच्चों के लिए इलेक्ट्रिक पिचकारियां 600 रुपए में उपलब्ध हैं, जो बिना किसी मेहनत के रंगों की बौछार करती हैं। विशेष रूप से रेन डांस पिचकारी चर्चा में है, जिसकी कीमत 220 रुपए है और इससे एक साथ 100 धारियां निकलती हैं, जो होली खेलने के अनुभव को शानदार बना देती हैं।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग इस बार रासायनिक रंगों के बजाय आर्गेनिक और हर्बल गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में आर्गेनिक गुलाल की 80 से 100 ग्राम की पैकिंग 60 रुपए में मिल रही है, जबकि सामान्य गुलाल 140 रुपए में उपलब्ध है। इसके अलावा मैजिक आइस स्पंज टाइप रंग मात्र 40 रुपए में मिल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *