फाजिल्का के जलालाबाद में राइस मिल एसोसिएशन ने एफसीआई गोदाम के गेट बंद कर धरना दियाl आरोप हैं कि गोदाम में जलालाबाद के राइस मिलरों की चावल की गाड़ियां डंप करने की बजाय बाहर दूसरे जिले की गाड़ियों को डंप किया जा रहा है l जिसके खिलाफ उनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा हैl उधर, गोदाम मैनेजर द्वारा भी काम बंद कर दिया गया हैl एसोसिएशन के पदाधिकारी हरीश सेतिया ने बताया कि उन्हें गोदामो में स्पेस की समस्या आ रही है, क्योंकि उनकी चावल की 2350 गाड़ियां इन गोदामों में लगाई जानी हैl अभी तक करीब 350 गाड़ियां लगाई गई हैंl 1900 गाड़ियां बाकी है l एफसीआई अधिकारियों द्वारा जलालाबाद के राइस मिलर्स की गाड़ियां लगवाने की बजाय दूसरे जिलों राइस मिलर्स की चावल की गाड़ियां गोदामों में डंप करवाई जा रही है, जो उन्हें मंजूर नहीं हैl शेलर मालिकों का कहना है कि स्पेस की दिक्कत पूरे पंजाब में ही है l उनका चावल यहां न लगाकर बाहर के चावल गोदाम में लगाया जाएगा, तो ऐसे में वह कहां जाएंगे l उनका कहना है कि इस संबंध में उनके द्वारा अधिकारियों के साथ बातचीत की गई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रहीl जिसके चलते उनके द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा हैl शेलर मालिकों का कहना है कि उनके मजदूर खाली बैठे हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है l उधर, जलालाबाद के डिपो मैनेजर अनिल वर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि स्पेस तो किसी के लिए भी नहीं है और जो है उसमें ही सभी की गाड़ियां लगेंगीl उन्होंने कहा कि उन्हें ऊपर से आदेश आया है, उस हिसाब से ही गाड़ियां डंप करवाई जा रही है l फिलहाल उनके द्वारा काम बंद कर दिया गया हैl


