फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर गांव झुग्गे गुलाब के नजदीक एक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला एक युवक सड़क क्रॉस कर रहा था कि तभी सड़क पर आ रही बस की चपेट में आ गया और उसके नीचे आने से उसकी मौत हो गई । मृतक तीन बच्चों का पिता था । जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है । मौके पर पुलिस पहुंची है । जिनके द्वारा मामले में पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया जा रहा है । सड़क पार करते समय हादसा जानकारी देते हुए मृतक मुख्तयार सिंह (32 वर्षीय) के परिजन श्रृंगारा सिंह ने बताया कि मृतक गांव झुग्गे गुलाब सिंह का रहने वाला था । जो मेहनत मजदूरी करता था । वह अपने काम से घर को लौट रहा था । कि सड़क क्रास करते वक्त पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आ गया । हादसा इतना भयानक था कि हादसे में मुख्तयार सिंह मौत हो गई ।
तीन बच्चों का पिता था उन्होंने बताया कि मुख्तयार सिंह विवाहित था । जिसके तीन बच्चे है । मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है । और बच्चों को इंसाफ देने हेतु पुलिस जांच की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है । हादसे की जांच में जुटी पुलिस उधर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी बलकार सिंह ने बताया कि फाजिल्का से रोडवेज की बस फिरोजपुर की ओर जा रही थी कि रास्ते में झुग्गे गुलाब सिंह के नजदीक सड़क क्रास करते वक्त गांव का मुख्तयार सिंह बस की चपेट में आ गया । जिससे उसकी मौत हो गई । फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में हादसे के दौरान पीड़ित परिवार के बयान कलमबद्ध किए जा रहे है। और परिवार के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है


