फाजिल्का में विजिलेंस इंस्पेक्टर के घर चोरी की कोशिश:पड़ोसी के शोर मचाने से भागे चोर, एक घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार

फाजिल्का में विजिलेंस इंस्पेक्टर के घर में चोरी की कोशिश की गई है। घटना पतरेवाला गांव की है। चोर जैसे ही घर के अंदर घुसे तो पास के घर में छत पर सो रहे युवक के शोर मचाने पर भाग गए l शिकायत पुलिस को मिली तो पुलिस ने इस मामले में एक घंटे के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है l जबकि जांच जारी है l वरिंदर सिंह खालसा ने बताया कि उनका परिवार किसी काम के लिए घर से बाहर गया हुआ था l पीछे से कुछ लोग उनके घर में घुसे l उनका कहना है कि उसके चाचा का बेटा रमन कुमार विजिलेंस में इंस्पेक्टर है, जो आजकल अबोहर में रह रहे हैं l लेकिन उनका पैतृक घर उनके साथ ही बना हुआ है l चोर अंदर से इनवर्टर और अन्य सामान चोरी करने का प्रयास किया गया l तो मौके पर पड़ोस की छत पर सो रहे युवक ने उन्हें देखा और शोर मचा दिया, जिसके बाद वह भाग गए l इसकी शिकायत पुलिस को की गई है l थाना खूईखेड़ा के एसएचओ गुरिंदर सिंह का कहना है कि मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 घंटे के भीतर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है l जबकि बाकियों की तलाश जारी है l उन्होंने कहा कि चोरी की घटना को अंजाम देने में आरोपी असफल साबित हुए है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *