फाजिल्का से विधायक नरेंद्रपाल सवना ने बुधवार को अचानक डीसी कॉम्प्लेक्स के दफ्तर में चेकिंग की गई l जिस दौरान ऐसी, पंखे व कूलर खाली कुर्सियों को हवा देते नजर आए l कई कर्मचारी व अधिकारी गैर हाजिर पाए गए l इसको लेकर मौके पर विधायक ने सीएम के ओएसडी को फोन लगा शिकायत दर्ज करवाते हुए कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी देते हुए विधायक नरेंद्रपाल सवना ने बताया कि लगातार उन्हें लोगों द्वारा शिकायत दर्ज करवाई जा रही थी कि लोग समय पर दफ्तर में पहुंच रहे हैं। लेकिन अधिकारी गैर हाजिर मिलते हैं l लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर आज अचानक उन्होंने डीसी कॉम्प्लेक्स के दफ्तर में चेकिंग की। जिस दौरान कई दफ्तरो में कर्मचारी व अधिकारी गैर हाजिर पाए गए। कर्मचारियों व अधिकारियों के नाम लिखित में सरकार को भेजे विधायक ने कहा कि इस दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी व अधिकारियों के नाम लिखित में सरकार को भेजे जा रहे हैं l जबकि उनके द्वारा मौके पर ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी सुखवीर सिंह को फोन लगाकर शिकायत दर्ज करवाई गई।


