फाजिल्का जिले की जलालाबाद में सदर थाना पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत लेने का मामला उस समय गरमा गया जब उसके पारिवारिक सदस्य व लोग थाने पहुंच गए। एक तरफ ग्राम पंचायत है तो दूसरी तरफ परिवारक लोग जिनके द्वारा पुलिस पर अवैध तौर पर उसे उठाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। जबकि पुलिस का कहना है कि ग्राम पंचायत के साथ विवाद के चलते शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिस पर व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जानकारी देते हुए जरनैल सिंह और मेंबर पंचायत मुख्तियार सिंह ने बताया कि उनके गांव लमोचड़ खुर्द गांव के करनैल सिंह को पुलिस उठा लाई है। और थाने में पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में रखा है। पुलिस पर नाजायज तरीके से हिरासत में रखने का आरोप जिसपर उनके द्वारा पुलिस प्रशासन से उसे हिरासत में लेने की वजह पूछने के लिए थाने पहुंचे है। उन्होंने आरोप लगाए कि पुलिस द्वारा नजायज तौर पर करनैल सिंह को हिरासत में लिया गया है जिसे छोड़ा जाए। उनका आरोप है कि गांव के नजदीक पंचायत की जमीन है। जिसके साथ करनैल सिंह की जमीन लगती है। मुख्तियार सिंह ने का आरोप है कि पहले उसकी जमीन में जेसीबी के जरिए पशुओं का चारा खराब कर दिया गया। जिसपर मामला पंचायत में पहुंचा तो कोई सुनवाई न होती देख उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। तो कोर्ट ने उसे स्टे दे दिया। लेकिन पुलिस ने उसे नजायज तौर पर हिरासत में लिया है। उधर दूसरे पक्ष के महिला सरपंच के लड़के संदीप सिंह का कहना है कि उनके गांव में खेल मैदान का काम चल रहा है। जिसमें पहले करनैल सिंह ने नींव नहीं रखने दी। फिर करनैल सिंह द्वारा कोर्ट से लिये गये स्टे के चलते उन्होंने काम बंद कर दिया। और अब दो दिन से उनके खेल स्टेडियम की जमीन की दीवारों की नींव में पानी छोड़ दिया गया। जिसका विरोध करने पर उनके साथ विवाद किया गया। जिसपर उन्होंने पुलिस को शिकायत की है । और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


