फाजिल्का में शराब का ठेका खुलने से पहले ही उसका विरोध शुरू हो गया। स्थानीय लोगों कहना है कि यहां पर स्कूल, कॉलेज और मंदिर है l वहीं इलाके के बच्चों पर बुरा असर पड़ता है l इसलिए इससे पहले भी उनके द्वारा एक शराब का ठेका बंद करवाया जा चुका है और वह यहां शराब का ठेका नहीं खुलने देंगे l कश्यप कॉलोनी से पार्षद राजरानी के पति राधेश्याम ने बताया कि उनके मोहल्ले की मुल्तानी चुंगी के नजदीक एक शराब का ठेका खोला गया था, जिसका मोहल्लावासी और महिलाओं ने जमकर विरोध किया था l जिसे बंद करवा दिया गया l लेकिन अब फिर उससे कुछ आगे जाकर एक नई दुकान में शराब का ठेका खोलने का प्रयास किया गया, जिसका पता चलते ही मोहल्ले की महिलाएं और लोग मौके पर पहुंचे l उन्होंने दुकान के अंदर पड़ी शराब की पेटियां को बाहर निकाल और ठेका खोलने का विरोध कर बंद कर दिया


