फाजिल्का में शराब तस्कर ने पुलिस को ललकारा:दीवार कूदकर भागने की कोशिश, हंगामा किया, छापेमारी करने गई थी टीम, लाहन कराया नष्ट

फाजिल्का जिले में जलालाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी मामले में कार्रवाई करते हुए इलाके के कई गांवों में रेड की है। रेड के दौरान आरोपी युवक द्वारा लोहे की रॉड हाथ में लेकर पुलिस से भिड़ने की कोशिश की गई और हंगामा किया गया और दीवार कूदकर भागने की कोशिश की। हालांकि इस रेड के दौरान जहां पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, वहीं गांवों के विभिन्न इलाकों से 6000 लीटर अवैध लाहन बरामद कर उसे नष्ट किया गया है। जबकि इसके इलावा पुलिस ने भट्ठियों का समान, एक बाइक और जानलेवा लोहे के हथियार भी बरामद किए है। जलालाबाद डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि तीन थानों के एसएचओ और करीब 100 पुलिस कर्मियों की टीम के साथ गांव महालम और पालीवाला में रेड की गई है। रेड के दौरान गांव महालम के घर में जब पुलिस टीम पहुंची तो वहां शराब तस्कर द्वारा अपने कमरे में अवैध लाहन छिपाई हुई थी और कमरा बंद था। पहले ये 3 फोटो देखिए… पुलिस ने आरोपी युवक को किया काबू पुलिस टीम ने जब कमरा खुलवाने की कोशिश की तो आरोपी युवक द्वारा लोहे की रॉड उठा उन्हें ललकारा गया और जमकर हंगामा किया गया। जिस पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया और थाने ले जाया गया है। वहीं गांव पालीवाला में भी पुलिस द्वारा विभिन्न घरों और स्थानों पर छापामारी कर अवैध लाहन का जखीरा व शराब की भट्ठियां बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कुल 6000 लीटर अवैध लाहन बरामद कर उसे नष्ट किया गया है। इसके इलावा बिना नंबर की बाइक, लोहे के हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *